Monday, 1 February 2016

एक लेखक का अंतर्द्वंद कुछ शब्दों मैं....




मेरा जीवन , मेरा मरण
मैं लिखता हूँ तोह जीता हूँ
सौ सौ साल तक बिना मरे
पर फिर सूझे मुझको न कुछ 
सब विधाएं जाती मेरे परे

पर जब रुकता हूँ तोह रोगी हूँ
पढता हूँ और खो जाता हूँ
कल्पना स्वांग रचता रहता
मिथ्या पर कलम झुकाता हूँ

बस इसी चिंता को लेकर मैं
पत्थर को पहाड़ बनाता हूँ
जो मार्ग का रोड़ा था
ठोकर मारकर तिलमिलाता हूँ

क्या कभी बनूँगा मैं भी
वह उच्च सिंहासन पाउँगा
वह चिंतन और वैसी भाषा
जन्मो तक क्या मैं पाउँगा

यह सोच फिर रोता हूँ
और घटती उम्र बहुत मेरी

एकदम से खिलखिला कर मैं
रूककर थोड़ा भीतर देखूं
रोता मूर्खो की तरह क्यों
यह सब सबको ही चाहिये
राम जा बस करते करते तू

क्या फ़िक्र फिर हो रे मुझको
नवजीवन सा मैं पाता हूँ
और अगले पल ऐनक चढ़ा
जीवन अपना बढ़ाता हूँ
                              - विक्रमादित्य



aey pacchi main bhee teri tarah




ऊंचा उठता उड़ता जाऊं  एय पंछी मैं भी तेरी तरह
आजाद इधर से उधर ... सारा सर मुड़ता जुड़ता पवन प्रवाह
तेरे जो पर अब मुझमे भी ...चल फड फडा फड मस्ती मैं
आजा अब तोह लग जाये होड़ ...चलते है धरा को छोड़ छोड़
सरपट सर्राट सा अब ऊपर .....गोते लगायेंगे अब जीभर
मैं जानू परिंदे चल मैं तू...इस बार यार पूरा यह नभ
हर समा के संग मन की सुनकर ..अब चल रे दोस्त अभी और अब
चलते गाते ...गुन गुन ...धुन धुन ...तू मुझे सुना ..तू मेरी सुन
तेरे पंखों को तू फैला ..मैं संग तेरे मन का विरला
तेरी चहक चै चै का राग ...ऊंचा ऊंचा ...उड़ता  ऊंचा
मेरे भी पर फिर मै बिछा बस तू और मै जायेंगे छा
उस पल निश्चल हम सम रमकर ....और आँखे अपनी धरती पर
कितनी सुंदर अपनी माँ है ....यह पवन ..झरा..झरा ...झर झर

                                                      - विक्रमादित्य

दुनियावालो , ऐ इंसानियत के रखवालो




दुनियावालो , ऐ इंसानियत के रखवालो 
दुनियावालो , ऐ इंसानियत के रखवालो 

पहन लो चोला खून से सना वीर खुद को कहला डालो 
जलते हुए शेर के शव की राख को धारण कर डालो 
ले अपना परचम हाथ ख्याति अपनी फैला डालो 

दुनियावालो , ऐ इंसानियत के रखवालो 
दुनियावालो , ऐ इंसानियत के रखवालो

मैले कुचैले मुह पर एक बूँद अमृत डलवा लो 
छोटे मोटे के खून से बर्तन भर तिलक बना लो 
गढ़े हुए मुर्दों पर अपनी बंदूके तान  डालो 
किसी और के मूह से अपनी बोली को कहला डालो 

दुनियावालो , ऐ इंसानियत के रखवालो
दुनियावालो , ऐ इंसानियत के रखवालो

करके कर्म कुछ ऐसे खुद  महानता का ताज डालो 
हर पल बदले इस समाज की आँख में झलक बना लो 
अपने हितों को लेकर दुनिया का अहित करवा डालो 

दुनियावालो , ऐ कलयुग के तुम रखवालो 
दुनियावालो , ऐ कलयुग के तुम रखवालो

                                             - विक्रमादित्य



प्राण ज्योति जब भड़की.....


प्राण ज्योति जब भड़की.....



मनचाहे से रास्ते के राग पकड़ के हम चलते
टूटे फूटे भरोसे बल पर पैर आगे ही बढ़ते
हों कुटी के या महल के सभी साथ आगे बढ़ें
एक लहर में हर पहर में चलता सा सागर उमड़े
चलते चलते समय भी बीते बहुत बीत जाता है जब
हर उमंग या मन का जोश ठहराता सा लगता अब
फिर तोह थकते हारते से यह शरीर व्याकुल होता
आस पास के ढोंगियों को देख मनुष्य भी डरता
आखिर में तोह ऐसा होता की अपनी खिल्ली उड़ती
अब तोह इनकी भर भर करके गालियां सबको पड़ती
ऐसा देख लगता हांफने अँधेरा ही छाएगा
पर हमने भी जान लिया तब कौन बचाने आएगा
दूर सी और एकदम से बन घन गर्जना तब धड़की
चुप्प सी बैठी प्राण ज्योति फिर एक बार जब भड़की

                                                - विक्रमादित्य



Sunday, 31 January 2016

पावस



पावस


घुमड़  हुमड ..छा काली  घटा
 रिमझिम  बूँद बूँद पानी
छाये   गड्गढ़ायेय मेघो  संग
परकृति  ने  कुच्छ करने  की ठानी
ऐसे  रिझाने ....नटखट  ठाने..पर
पावस  तुझे   में  चूम   लूं .....तुझमे थोडा  झूम  लूं

गर्म  तपन  इस धरती  मय्या  की
चीख   हताशा  और सुखिया  की
तेरे  बदल  के दल  देखे
नाच  गान   ....जग  मस्त  हो चेह्के
ऐसे आने ......जल  बरसाने  ....तेरे इस विराट  लीला  पर
पावस  तुझे में  छुम  लूं....तुझमे  थोडा झूम लूं

तुझे देख  उठते  हिल  खिलते
पेड  पौध  नव  राग में लिपटे
बूँद बूँद छूती  तुझसे  जो
झुण्ड  के झुण्ड उन्हें  पाने  को
टिप  टिप बूंदे ....आँख  मैं  मूंदे .....आ  पड़ें  सब  मेरे  मुख  पर
पावस तुझे मैं  छुम लूं...तुझमे  थोडा झूम लूं

व्याकुल  का  अमृत  भर  है तू .....बैरागी  की मोहिनी
तेरे  भाग में ही लिखी  है....तू धरती माँ  की  भगिनी
तेरे सुकर्म  इस चरित्र  पर......धार या  दरिद्र  को भर भर
पावस तुझे मैं  चूम  लूं....तुझमे  थोडा झूम लूं

तू नदियों  मे....नदियाँ  तुझसे  .......हिलती  मिलती  इनसे हर  चर
तुझमे  नहा  कर ...पाप  सभी हर....निर्मल  रह जाते सब केवल
गंगा  में हो  या यमुना  मे...तेरे जल  का  पूजन  निर्धारण  
ऐसी  ममता ...अपार दयामयी .......तू एक और  माता  भी
पावस  तुझे मैं  चूम  लूं...तुझमे  थोडा झूम लूं

धरती माँ पर जब  तब  आये ....सबका  अस्तित्व  बच्चाये
भीषण  भी तू....कृपा  उमड़ती ......यूं  बह बह के..
जब  भी आती  मौन  ही आती  ....तड़क  भड़क  न कर दिखावे
सभी  तरह  से.......तू  कल्याणी  ह्रदय  को धर......चरण  कहाँ  मैं  छुं लूं
पावस तुझे मैं  चूम   लूं....तुझमे  थोडा झूम लूं



Sunday, 24 January 2016

Mahabalidan!!!



महाबलिदान 

उन्नति के मन मंदिर में 
कर्म मार्ग के भीतर तन से 
हाथ पैर के फिर नर्तन से 
मांगे उछले बन चंचल 

भीड़ से उठती आवाज़े अब
आवाज़ो में इच्छाए सब
दूर से ही लगता सुनाई
राग शुभ सा एक वत्सल

ईंट ईंट क्या हर ढांचे से
लटके घंटे इस मंदिर के
बरबस हर हाथो से छुये
गूंजे जाए दिल हलचल

रुका हुआ सा अब समाज यह
आँख टकटकी कर्म के पथ पे
दिव्या नाद है डम डम डम डम
स्वर स्वराज बढ़ता हरपल

शुरू हुआ जो आज विधान
फिर करता है एक आह्वान
फिर से जी उठा यह स्थल
चाहता एक ऐसा केवल

जिसके लिये यह आस धरे हैं
एक वहीं जो बन बलवान
दुनिया की जो धार तेज़ पर
कर पायेगा महाबलिदान

                            - (विक्रमादित्य)




Ganga mera saath bhee aana!!!



गंगा 

किन धाराओं को संवारती 
किन वनो में मधु स्वर भरती
किन जीवो संग करे इष्ठता
किन औषध को स्पर्श करके 
किन द्रव्यों को धारण करके 
किन वृक्षों का कर अभिवादन 
किन पत्थरो का कर मर्दन

किन तालो का निर्माण कर
किन जीवो को तू धारण कर
किन लघु कणो को बहाकर
किन हिम खंडो से नहाकर
किन पथिकों से विचार करके
किस मधुरता को तू धरके

किस सरलता को तू लेकर
किस शीतलता को प्रखर कर
कर उच्चताओं का परित्याग
किस समानता से ले ताप

किस ऊष्मा या प्रचंडता
किन मेघों जल संग मित्रता
किन मानवो के संग निर्मला
किन जलधारों से निर्धारित
किन उपधारों में विभाजित

किसे पोषण प्रदान करती
किस समाज की प्यास हरती
की तुम मेरे संग भी आना
नाद अपना अवश्य सुनाना

                              - (विक्रमादित्य)